विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 2 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उन्होंने निजी कारणों से अपना नाम वापस लिया है।
BCCI ने सोमवार को बताया कि विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा, सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से बात की और कहा- 'उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे, लेकिन कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियां उनकी उपस्थिति और पूरे ध्यान की मांग करती हैं।
बोर्ड ने कहा कि सिलेक्शन कमेटी जल्द ही टीम में उनके रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान करेगी। कोहली के विकल्प के तौर पर यूपी के रिंकू सिंह, मुंबई के सरफराज खान और मप्र के रजत पाटीदार में से एक चुना जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी। पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी नहीं पहुंचे कोहली
कोहली सोमवार को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलाल प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी नहीं पहुंचे। उनके आने की चर्चाएं थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
समारोह के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आमंत्रित किया गया था, लेकिन ये तीनों समारोह में हिस्सा लेने के लिए नहीं आए।
हैदराबाद में प्रैक्टिस कर रहीं दोनों टीमें, इंग्लैंड एक दिन पहले पहुंची
ओपनिंग टेस्ट से पहले दोनों टीमें हैदराबाद में अभ्यास कर रही हैं। इंग्लैंड की टीम एक दिन पहले रविवार की रात हैदराबाद पहुंची है। इससे पहले, इंग्लैंड ने अब धाबी में भारत जैसी पर अभ्यास किया था। वहां तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन भारतीय पेसर मोहम्मद शमी के वीडियो देखकर सीधी स्वीम की बॉलिंग सीख रहे थे। पूरी खबर
पाटीदार, सरफराज और रिंकू में से एक को मिल सकता है मौका
पाटीदार-सरफराज इंग्लैंड-ए के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का हिस्सा भी हैं। रजत ने अहमदाबाद में दूसरे टेस्ट में 151 रन की पारी खेली थी। जबकि पहले टेस्ट में सरफराज ने 96 रन का योगदान दिया था। इस पारी के दम पर भारत मैच ड्रॉ करने में सफल रहा।
कोहली के विकल्प के तौर पर रिंकू सिंह को भी मौका मिल सकता है, क्योंकि वे वाइट बॉल में टीम इंडिया का हिस्सा है। रिंकू ने साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 में 69 रन की नाबाद पारी भी खेली। रिंकू ने अपने आखिरी रणजी मुकाबलमें में 5 जनवरी को रिंकू ने केरल के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी।
WTC के लिहाज से अहम है यह सीरीज
यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम है। अभी भारतीय टीम चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 7वें नंबर पर है।
पिछली सीरीज में 2-2 से ड्रॉ खेला था
इंग्लैंड ने इससे पहले 2021 में भारत का दौरा किया था। तब 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। पिछली 5 सीरीज की बात करें तो दोनों टीमों ने 2-2 सीरीज जीती हैं, जबकि एक ड्रॉ रही है।











