भारत की मेजबानी में खेला जाएगा खो खो वर्ल्ड कप, पाकिस्तान समेत 24 देश लेंगे हिस्सा

भारत की मेजबानी में खेला जाएगा खो खो वर्ल्ड कप, पाकिस्तान समेत 24 देश लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली: भारत की माटी के खेल खो खो का पहली बार वर्ल्ड कप होने जा रहा है। खो खो वर्ल्ड कप 13 से 19 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। महाभारत कालीन के इस खेल को आज दुनिया के पटल पर लाने की जोरदार कोशिश की जा रहा है। इतिहास में इसका बर्णन मौर्या शासनकाल चौथी ईसा पूर्व में मिलता है। इस खेल के आधुनिक स्वरूप की शुरुआत महाराष्ट्र में हुई थी, जोकि आज दुनिया के सभी महाद्वीपों तक पहुंच गया है। साल 1914 में बाल गंगाधर तिलक ने पहली बार खो खो खेल के नियमों पर रूल बुक लिखी।

विश्व के खेल इतिहास में खो खो की एंट्री 1936 में बर्लिन ओलिंपिक में डेमो खेल से मानी जा सकती है। जब अडोल्फ हिटलर ने इस खेल को सराहा। 1996 में पहली बार खो खो की पहली एशियाई चैंपियनशिप आयोजित की गई। 2010 में इस खेल को पहली बार इंडोर मेट पर खेलना शुरू किया गया। खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया का लक्ष्य है कि 2032 में होने वाले ओलंपिक में इस खेल को शामिल किया जाए।
Advertisement