2024 नहीं 2025 पर है केजरीवाल का फोकस, बिहार में AAP के 'फ्यूचर प्लान' से बढ़ेगी नीतीश-लालू की टेंशन
दिल्ली/पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद बिहार में भी अपना पांव पसारने का मूड में है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने इसे लेकर अहम ऐलान कर दिया। उन्होंने संगठन की बैठक में ऐलान कर दिया कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में AAP दावेदारी करेगी। उन्होंने यह इच्छा भी जाहिर की कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भी वो अपना कैंडिडेट बिहार में उतरना चाहते हैं। मगर I.N.D.I.A गठबंधन में होने की वजह से आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं कर पा रही है। संदीप पाठक ने यह साफ कर दिया है कि उनका गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है। इस कारण 2024 में भले वह लोकसभा चुनाव के दौरान संतोष कर लें लेकिन 2025 में उनकी पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ेगी।I.N.D.I.A गठबंधन में तय होगा लोकसभा चुनाव की रणनीति
आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने साफ कर दिया है कि बिहार में लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारने का फैसला I.N.D.I.A गठबंधन करेगी। मनोज कुमार ने कहा कि अगर I.N.D.I.A गठबंधन आम आदमी पार्टी को आगामी 2025 के लोकसभा चुनाव में भी उतरने का मौका दे तो पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार है। हालांकि इस बात का फैसला फिलहाल गठबंधन को लेना है।











