केजरीवाल बोले- भाजपा-कांग्रेस ने हमारे गारंटी-मैनिफेस्टो शब्द चुराए, इन्होंने गारंटियां दीं, पर पूरी नहीं कीं

केजरीवाल बोले- भाजपा-कांग्रेस ने हमारे गारंटी-मैनिफेस्टो शब्द चुराए, इन्होंने गारंटियां दीं, पर पूरी नहीं कीं

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कोऑर्डिनेटर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (31 दिसंबर) को कहा कि लोगों के अच्छा काम करेंगे तो आपको जेल जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने ये बातें पार्टी की 12वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहीं। वे बैठक में वर्चुअली जुड़े थे।

दिल्ली के सीएम ने ये भी कहा कि उन्होंने भी गारंटियां दीं, लेकिन पूरी नहीं कीं। भाजपा और कांग्रेस ने हमारा 'गारंटी' और 'मैनिफेस्टो' शब्द तक चुरा लिया। अब ये लोग 'मोदी की गारंटी' और 'कांग्रेस की गारंटी' कहने लगे हैं। इन्होंने गारंटियां तो दीं, लेकिन किसी ने पूरी नहीं की। क्योंकि इनकी नीयत ठीक नहीं है। जबकि हम अपनी गारंटियां पूरी कर रहे हैं।

I.N.D.I.A के लिए जमकर प्रचार करेंगे
केजरीवाल ने ये भी कहा कि हमारी पार्टी I.N.D.I.A का हिस्सा है। हमें सीट शेयरिंग में जितनी सीटें मिलेंगी, हम उतनी सीटों पर अच्छे से चुनाव लड़ेंगे। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि कि हम वो सभी सीटें जीतें।

केजरीवाल ने पार्टी वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा- लोकसभा चुनाव में हम I.N.D.I.A के लिए जमकर प्रचार करेंगे। जिन राज्यों में AAP चुनाव नहीं लड़ेगी, उन राज्यों के पार्टी वॉलंटियर्स दूसरे राज्यों में जाकर पार्टी को सपोर्ट करेंगे।

BJP के साथ कांग्रेस की आलोचना की
हालांकि, AAP को I.N.D.I.A का हिस्सा बताने के बावजूद केजरीवाल ने कांग्रेस की आलोचना भी की। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा दोनों बड़ी पार्टियां ने देश पर 75 साल राज किया। ये लोग ऐसे ही इतनी आसानी से सत्ता नहीं छोड़ेंगे।

दिल्ली CM बोले- हमारी पार्टी तीसरे नंबर पर आई
केजरीवाल ने कहा- AAP ने पिछले 12 साल में वह कर दिखाया जो दूसरी पार्टियां 75 साल में नहीं कर पाईं। देश की 1,350 राजनीतिक दलों के बीच AAP तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। अगर हम सफल नहीं होते और कुछ अच्छा नहीं करते तो हमारी पार्टी के नेता जेल नहीं जाते।

केजरीवाल ने सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, विजय नायर और चैतर वसावा को लेकर कहा- आज जो 5 AAP नेता जेल में हैं, वे हमारे हीरो हैं और हमें उन सभी पर बहुत गर्व है। हमने जनता की भलाई के लिए जिन रास्तों को चुना है, उसमें हमें जेल जाना पड़ेगा।

दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर जेल में हैं। इसी मामले में ED ने केजरीवाल को 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है।


Advertisement