आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित मतदान हेतु नगरीय पुलिस भोपाल के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण सतत रूप से प्रदाय किए जाने संबंधी पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण सत्र दिनांक 14 सित से 17 सितंबर 23 के मध्य आयोजित किया गया , साथ ही थाना स्तर एवं रक्षित केंद्र स्तर पर भी चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के सत्र भी सतत रूप से आयोजित किए गए।
चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत नगरीय पुलिस की विभिन्न इकाईयों, थानों, कार्यालयों, कंट्रोल रूम, पुलिस लाइन इत्यादि में कार्यरत बल तथा विशेष सशस्त्र बल को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों, चुनाव आयोग के नवीन प्रावधानों के साथ-साथ प्रैक्टिकल चुनाव प्रक्रिया, चुनाव के पूर्व की तैयारियों, वोटिंग, मतगणना इत्यादि के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा जिम्मेदारियो के बारे में बताया गया उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीआईजी श्री अमित सिंह, मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर जितेंद्र हमीदिया कालेज
पुलिस उपायुक्त श्री रियाज़ इकबाल तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री महावीर सिंह मुजाल्दे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर एवं एसीपी श्री रजनीश द्वारा पुलिस कर्मियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।











