पैसा रखें तैयार, कल खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले देख लें पूरी डिटेल

पैसा रखें तैयार, कल खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले देख लें पूरी डिटेल
नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका आने वाल है। आप आइपीओ में निवेश करने के लिए अभी से पैसों का बंदोबस्त कर लें। दरअसल कल यानी 7 जुलाई 2023 को ड्रोन डेस्टिनेशन (Drone Destination IPO) का आईपीओ खुलने वाला है। इस आईपीओ में निवेशक 11 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। बीते दिनों भी कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई हैं। इनमें से कई आईपीओ में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। हालांकि कुछ में निवेशकों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। अगर आप आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

क्या करती है कंपनी

ड्रोन डेस्टिनेशन एक डीजीसीए-अधिकृत रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (आरपीटीओ) है। यह सर्टिफाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाती है। कंपनी के पास गुरुग्राम, चंडीगढ़ और फूलपुर में अपने तीन प्रशिक्षण केंद्र हैं। सरकार इस क्षेत्र में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अनुमान है कि भारतीय ड्रोन बाजार का साल 2026 तक अनुमानित कारोबार 120-150 अरब रुपये तक पहुंच जाएगा। इस आईपीओ पूरी तरह से 10 रुपये अंकित मूल्य के 68 लाख इक्विटी शेयरों का एक ताजा इक्विटी इश्यू है।

कंपनी को हुआ मुनाफा
कंपनी अपने शेयरों को 62-65 रुपये के प्राइस बैंड पर पेश करेगी और निवेशक 1 लॉट में 2,000 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी ने 12.07 करोड़ रुपये का राजस्व और 2.44 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है। इस ऑफर का करीब 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और शेष 35% रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है।

आईपीओ 7 जुलाई को खुलेगा और 11 जुलाई को बंद होगा। वहीं इसका फाइनल अलाटमेंट 14 जुलाई को किया जाएगा। कंपनी के शेयर संभवतः 19 जुलाई को लिस्टेड होंगे।
Advertisement