महानवमी पर मुख्यमंत्री आवास में हुआ कन्या पूजन, सीएम शिवराज ने लाड़ली बेटियों को खुद परोसकर खिलाया भोजन

महानवमी पर मुख्यमंत्री आवास में हुआ कन्या पूजन, सीएम शिवराज ने लाड़ली बेटियों को खुद परोसकर खिलाया भोजन

इस बार राजधानी भोपाल की छह विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के साथ कन्या पूजन का आयोजन वृहद स्वरूप में किया जा रहा है, जिसमें 350 से अधिक कन्याएं शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह ने इन कन्याओं के पांव पखारते हुए उनका पूजन किया। कार्यक्रम में कन्याओं का स्वागत-सत्कार के साथ उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया।

सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह ने खुद कन्याओं को भोजन परोसा और उन्हें अपने हाथ से निवाले खिलाए। कन्या पूजन के कार्यक्रम में मंडलियों द्वारा भजनों का गायन भी किया जा रहा है। 

Advertisement