लखनऊ-कानपुर मार्ग पर 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो गया है, लेकिन सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया के पास एक पैच का काम बाकी है। हाई टेंशन पोल के शिफ्ट न हो पाने से फ्लाई ओवर के दो सिरे को अभी तक जोड़ा नहीं जा सका है। इसकी वजह से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। अखबार नवभारत टाइम्स ने कानपुर एक्सप्रेसवे पर 'खंभों का ब्रेक' को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद एनएचएआई ने सोमवार को अधूरे निर्माण शुरू करने और उसे पूरा करवाने की डेट लाइन जारी कर दी।
कानपुर एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने में अभी दो माह का इंतजार, अधूरा काम शुरू होने की डेट जानिए
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कानपुर को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर अब अधूरे काम को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रूट पर फर्राटा भरने के लिए अभी कम से कम दो महीने का और इंतजार करना पड़ेगा। सरोजनीनगर में अधूरे पड़े फ्लाईओवर के निर्माण को पूरा करने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। एनएचएआई यहां 18 दिसंबर से अधूरा काम करवाने जा रहा है। इसे 28 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लखनऊ से कानपुर आने-जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। दोनों शहरों की दूरी महज 40 मिनट की रह जाएगी।
लखनऊ-कानपुर मार्ग पर 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो गया है, लेकिन सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया के पास एक पैच का काम बाकी है। हाई टेंशन पोल के शिफ्ट न हो पाने से फ्लाई ओवर के दो सिरे को अभी तक जोड़ा नहीं जा सका है। इसकी वजह से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। अखबार नवभारत टाइम्स ने कानपुर एक्सप्रेसवे पर 'खंभों का ब्रेक' को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद एनएचएआई ने सोमवार को अधूरे निर्माण शुरू करने और उसे पूरा करवाने की डेट लाइन जारी कर दी।
वहीं बंथरा से उन्नाव के नवाबगंज तक 45 किलोमीटर ग्रीनफील्ड रास्ता होगा। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ में शहीद पथ को कानपुर के नवाबगंज से जोड़ेगा। इससे आउटर रिंग रोड से भी जोड़ा जाएगा। एक्सप्रेस वे में तीन बड़े पुल, 28 छोटे पुल और 38 अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 6 फ्लाईओवर भी बनाए जा रहे हैं। एनएचएआई के अफसर का कहना है कि पुल और अंडरपास बनाने से कहीं भी जाम की स्थिति नहीं रहेगी।