लाइंस क्लब एलिट अध्यक्ष डॉ. निशांत चौरसिया, कोषाध्यक्ष दयाशंकर , सेक्रेटरी नावेद खान, पूर्व अध्यक्ष ब्रजेंद्र तिवारी, मेंबर डॉ. अंकिता, मेंबर डॉ. पी. के.जोशी उपस्थित रहे। स्वास्थ शिविर मे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पी. सी.कोठारी, वरिष्ठ एडवोकेट संजय गुप्ता व एडवोकेट श्रद्धा का उपस्थित रहे।
कला कुंज संस्था और लायंस क्लब एलिट ने भोपाल जिला कोर्ट में लगाया स्वास्थ्य शिविर
भोपाल। कला कुंज संस्था और लायंस क्लब एलिट द्वारा जिला कोर्ट में दिनांक 06/10/23 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें लगभग 350 वकीलो ने अपना डायबिटीज, व बीपी चेक करवाया। इस चेक अप में लगभग 50 लोगों को हाई शुगर और बीपी कि शिकायत देखने को मिली साथ ही उन्हें उचित परामर्श भी दिया गया। डॉक्टर रामकिशोर चौरसिया रजिस्ट्रार, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में ने बताया की आज के समय में सभी की व्यस्त दिनचर्या व काम के तनाव की वजह से कम उम्र में ही लोगो को शुगर और बीपी की समस्या देखने में आ रही है समय की कमी होने के कारण लोगो में हॉस्पिटल जाकर रूटीन चेकअप न करने जैसी लापरवाही बरती जाती है इसको देखते हुए यह कैंप लगाया गया ताकि उनका चेकअप कर उचित परामर्श दे पाएं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डायबिटीज बहुत घातक बीमारी है इसका समय पर इलाज बहुत जरूरी है।











