Select Date:

बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ कबीरधाम: कार्यशाला में लिया बाल श्रम उन्मूलन का संकल्प

Updated on 13-06-2025 02:26 PM

कवर्धा। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल अधिकार संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता की एक मजबूत लहर पैदा की।

मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा का प्रभावशाली संबोधन
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा: “बाल श्रम केवल अपराध नहीं, सामाजिक असफलता है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है। हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बचपन का हक मिलना चाहिए।” 

उन्होंने ‘12 जून का है नारा, बाल मजदूरी नहीं दुबारा’ जैसे नारों से उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

समाज के सभी वर्गों की सहभागिता
कार्यशाला में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्य आयुक्त रूपेश जैन, सांसद प्रतिनिधि गजराज सिंह, और बैगा समुदाय के मोती बैगा व बिहारी बैगा सहित कई वक्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने बाल श्रम की स्थिति, कानूनी प्रावधान, पुनर्वास 
प्रक्रिया और समाज की जिम्मेदारियों पर गहन चर्चा की।

कार्यशाला में शिक्षकों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

संस्कृति और चेतना का संगम
कार्यशाला को सांस्कृतिक रंगों से सजाया गया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली और चित्रकला ने बाल श्रम और नशा मुक्ति जैसे संवेदनशील विषयों को रचनात्मक रूप से उजागर किया। पालेश यादव की सांस्कृतिक प्रस्तुति और बैगा समुदाय के पारंपरिक नृत्य ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण दिया।

शपथ और संकल्प
कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त भारत और बाल विवाह मुक्त भारत अभियानों की शपथ ली गई। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि जिले में बाल श्रम के उन्मूलन के लिए विभागों, संगठनों और नागरिकों के बीच समन्वय बनाकर ठोस कार्यवाही की जाएगी।

चाइल्डलाइन 1098 हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया, ताकि बाल श्रम की घटनाओं की तुरंत सूचना दी जा सके।

सम्मान और पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में ठा. रमन सिंह, दीपक यादव, हरीश साहू, रामकुमार चंद्रवंशी, पुष्पा साहू, ज्योति साहू, कुलदीप नागवंशी, सुमित यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भूमिका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री…
 16 June 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट…
 16 June 2025
"हम श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। आपका स्नेह और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर…
 16 June 2025
केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज सरकंडा खेल परिसर में  आयोजित समारोह में बेलतरा…
 16 June 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी  द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में…
 16 June 2025
रायपुर I कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 16 जून को सवेरे 10 बजे से बैठक आहूत की गई है। बैठक नवा रायपुर अटल नगर…
 16 June 2025
रायपुर I खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण खनिज साधन विभाग द्वारा जिला राजनांदगांव…
 16 June 2025
रायपुर I खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष…
 15 June 2025
बलरामपुर। वाड्रफनगर वन क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में फिर से हाथी का आतंक देखने को मिला है. रविवार तड़के सुबह एक हाथी आबादी वाले क्षेत्र के करीब पहुंच गया और किसानों…
Advertisement