ज्वालेश्वर महादेव मंदिर

ज्वालेश्वर महादेव मंदिर
श्री ज्‍वालेश्‍वर महादेव मंदिर, अमरकंटक से 8 किलोमीटर दूर शहडोल रोड एवं छत्तीसगढ़ बोर्डर पर स्थित है, यह खूबसूरत मंदिर भगवान शिव का समर्पित है, विन्‍ध्‍य वैभव के अनुसार भगवान शिव ने यहां स्‍वयं अपने हाथों से शिवलिंग स्‍थापित किया था और मैकाल की पह‍ाडि़यों में असंख्‍य शिवलिंग के रूप में बिखर गए थे।
जोहिला नदी का यही है उद्गम स्थल 
अमरकंटक से 3 नदियों का उद्गम स्थल है. नर्मदा और सोन नदी अमरकंटक से निकली हैं, और तीसरी नदी जोहिला का उद्गम स्थल ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के निकट है. ऐसा कहा जाता है गंगोत्री का जल रामेश्वर में चढ़ाने में जितना पुण्य फल मिलता है उतना ही फल नर्मदा का जल ज्वालेश्वर महादेव में चढ़ाने से मिलता है।
अमरेश्वर महादेव मंदिर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित मां #नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक 'शैव क्षेत्र' के नाम से प्रसिद्ध है। इसी क्षेत्र में स्थित है अमरेश्वर महादेव मंदिर जहां पहुंचने के लिए भक्त पेंड्रा रोड से होते हुए जाते हैं जलेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक है महादेव को अमरेश्वर महालिंगम के नाम से भी पूजा जाता है।
निकटतम रेलवे स्टेशन पेंड्रा रोड (छत्तीसगढ़) और अनुपपुर 43 किमी और 75 किमी दूर हैं। किसी को आसानी से, पेंड्रा रोड (छत्तीसगढ़) और अनुपपुर से टैक्सी मिल सकती है, निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर, मध्य प्रदेश (240 किमी) है I
Advertisement