भारत से पंगा लेने वाले जस्टिन ट्रूडो के देश कनाडा का बुरा हाल, अमेरिका बनाएगा अपना हिस्सा?

भारत से पंगा लेने वाले जस्टिन ट्रूडो के देश कनाडा का बुरा हाल, अमेरिका बनाएगा अपना हिस्सा?
नई दिल्ली: अमेरिका में फिर से राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कनाडा को अपने देश का 51वां प्रांत बनाने की बात कही थी। लेकिन सच्चाई यह है कि आज कनाडा की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। लोग भारी टैक्स से परेशान हैं। एक अनुमान के मुताबिक कनाडा के कई लोग ट्रंप के इस मजाक को हकीकत में बदलने की बात कर रहे हैं। कनाडा का हाउसहोल्ड डेट उसकी जीडीपी का 103 फीसदी पहुंच चुका है जो दुनिया में सबसे अधिक है। हाउसहोल्ड डेट का मतलब परिवार के सदस्यों पर कुल कर्ज है। इसमें कंज्यूमर डेट और मॉर्टगेज लोन भी शामिल होता है। ग्लोबल डेट के परसेंटेज के रूप में देखें तो कनाडा का कर्ज 2.3% है।
Advertisement