20 सेकंड का वीडियो तो देखें... आंसू पोंछा, गले लगााया, विराट कोहली ने अश्विन को यूं संभाला
ब्रिस्बेन: सबका फोकस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के नतीजे पर था। लेकिन भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक अपनी रिटायरमेंट की घोषणा से सबको हिला दिया। गाबा में टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अश्विन अन्ना ने संन्यास की घोषणा की। अश्विन मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए गए थे। जहां उन्होंने इस बात की पुष्टी की।











