पीएसएल शुरू होने से ठीक पहले तख्ता पलट, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान से फ्रेंचाइजी ने छीनी कप्तानी
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 2016 में हुई थी। क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने पहले सीजन में सरफराज अहमद को अपना कप्तान बनाया था। उस समय वह पाकिस्तान के भी कप्तान थे। अब 8 साल बाद सरफराज को कप्तानी से हटा दिया गया है। 2019 की चैंपियन और पहले दो सीजन की रनरअप क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 2024 सीजन से ठीक पहले कप्तान बदलने का फैसला किया है। 36 साल के सरफराज के लिए यह बड़ा झटका है।











