बॉक्सिंग डे टेस्ट से जोश इंगलिस की छुट्टी, इंग्लैंड पर तेज गेंदबाजों से वार करेगा ऑस्ट्रेलिया
नई दिल्ली: बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। बीमार होने की वजह से स्मिथ सीरीज का तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उस मैच में नियमित कप्तान पैट कमिंस कप्तानी कर रहे थे। वर्कलोड मैनेज करने की वजह से कमिंस को आराम दिया गया है। 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत होगी। यह सीरीज का चौथा मुकाबला है और ऑस्ट्रेलिया पहले तीन को अपने नाम कर चुका है।











