Select Date:

नहीं रहे जॉनी वॉकर विस्की बनाने वाली कंपनी के सीईओ, पुणे में हुआ था जन्म, दिल्ली से की थी पढ़ाई

Updated on 07-06-2023 07:42 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो (Diageo) के भारतीय मूल के सीईओ इवान मैनुअल मेनेजेस (Ivan Manuel Menezes) का बुधवार को लंदन में निधन हो गया। कंपनी ने यह जानकारी दी। मेनेजेस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि 64 वर्षीय मेनेजेस इस माह के अंत में रिटायर होने वाले थे। पेट के अल्सर और अन्य दिक्कतों के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंदन में उनकी मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। डियाजियो ने सोमवार को घोषणा की थी कि मेनेजेस का इलाज चल रहा है और मनोनीत सीईओ डेबरा क्रू अंतरिम आधार पर तत्काल शीर्ष पद संभालेंगे। डियाजियो दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी है। भारत में यह कंपनी जॉनी वॉकर (Johnnie Walker) स्कॉच विस्की बेचती है। साथ ही यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) में भी इसका मैज्योरिटी स्टेक है।

डियाजियो ने बयान में कहा, ‘वीकंड में हमें पता चला कि अल्सर की सर्जरी के बाद इवान की हालत कई अन्य दिक्कतों की वजह से खराब हुई है।’ पुणे में जन्मे मेनेजेस के पिता मैनुअल मेनेजेस भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन थे। मेनेजेस ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज और भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद से पढ़ाई की थी। मेनेजेस 1997 में गिनीज और ग्रैंड मेट्रोपॉलिटन के विलय के बाद अस्तित्व में आई डियोजियो में शामिल हो गए थे। वह जुलाई, 2012 में कंपनी के कार्यकारी निदेशक और जुलाई, 2013 में सीईओ बन गए। उन्हें 2023 में नाइट की उपाधि दी गई थी। उनके भाई विक्टर मेनेजेस सिटी बैंक के पूर्व चेयरमैन और सीईओ हैं। डियाजियो के प्रमुख ब्रांड में जॉनी वॉकर विस्की, Tanqueray जिन और डॉन जूलियो टकीला शामिल है। कंपनी ने गत 28 मार्च को मेनेजेस के स्थान पर क्रू की नियुक्ति की घोषणा की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
 29 April 2025
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी…
 29 April 2025
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। खासकर कई…
 28 April 2025
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…
Advertisement