भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने विलय के बाद बनने वाली कंपनी के स्ट्रीमिंग बिजनस के लिए कई तरह की रणनीति पर विचार किया। एक समय पर उसने डिज्नी+ हॉटस्टार का जियोसिनेमा में मर्जर करने पर विचार किया। साथ ही खेल और दूसरा मनोरंजन के लिए दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म चलाने पर भी चर्चा हुई। एक सूत्र ने कहा कि रिलायंस की लीडरशिप ने अपने बेहतर तकनीकी बुनियादी ढांचे के कारण डिज्नी+ हॉटस्टार को रखने का विकल्प चुना।
डिज्नी+ हॉटस्टार वर्सेज JioCinema
जून तक Disney+ Hotstar के पास 3.55 करोड़ पेड सब्सक्राइबर थे। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान यह संख्या 6.1 करोड़ तक पहुंची थी। इससे पहले Viacom18 ने Voot ब्रांड के तहत अपने विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म का JioCinema में विलय कर दिया था। वायकॉम18 इससे पहले तीन प्लेटफॉर्म संचालित करता था- वूट, वूट सेलेक्ट और वूट किड्स।











