दिलचस्प बात है कि रेखा झुनझुनवाला ने ये शेयर तब खरीदे जब प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन ने फेडरल बैंक में 705 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी। ब्लैकस्टोन इस निवेश से बैंक में 9.9% हिस्सेदारी खरीदेगा। इस कदम से अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी कंपनी फेडरल बैंक की सबसे बड़ी शेयरधारक बन जाएगी। फेडरल बैंक ने पिछले हफ्ते बताया था कि ब्लैकस्टोन अपनी सिंगापुर स्थित एक सहयोगी कंपनी के जरिए यह हिस्सेदारी खरीदेगा।
52 हफ्ते के टॉप पर शेयर
कई ब्रोकरेज फर्मों ने फेडरल बैंक के शेयर पर तेजी का रुख दिखाया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने Buy कॉल दिया है और शेयर का टारगेट मूल्य 250 रुपये प्रति शेयर रखा है। फर्म का कहना है कि इस सौदे से अगले 18 महीनों में बैंक के CET1 अनुपात में लगभग 280 बेसिस पॉइंट का सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही वित्त वर्ष 2027 के लिए अनुमानित ABV (एम्बेडेड वैल्यू, यानी कंपनी का आंतरिक मूल्य) में लगभग 4% की वृद्धि हो सकती है। बीएसई पर बैंक का शेयर आज 52 हफ्ते के टॉप 235.30 रुपये पर पहुंच गया।बीएसई के आंकड़ों के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4.7 करोड़ शेयर हैं। झुनझुनवाला परिवार ने पहली बार 2002 और 2003 के बीच टाइटन में निवेश किया था।











