यमुना एक्सप्रेस-वे से अप्रैल तक जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, सितंबर से पहले पूरा हो जाएगा काम
नई दिल्ली: यमुना अथॉरिटी एरिया के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) का काम तेजी से चल रहा है। टाटा प्रोजेक्ट टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी और रनवे का निर्माण कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर नेविगेशन और सर्विलांस उपकरण लगने शुरू हो गए हैं। अब यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट अप्रैल तक जुड़ जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में हुई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की बैठक में सभी एजेंसियों से समन्वय बनाकर समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जेवर एयपोर्ट का काम सितंबर 2024 से पहले पूरा हो जाएगा। सितंबर से एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। जेवर एयरपोर्ट का काम निर्माण निर्धारित समय पर पूरा हो जाएगा।
