अर्जुन रणतुंगा ने क्या कहा?
श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने जय शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बीसीसीआई सचिव श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को चलाने और बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार हैं। उनकी का बयान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अत्यधिक राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए एसएलसी को निलंबित करने के कुछ दिनों बाद आई है। डेली मिरर से रणतुंगा ने कहा, 'एसएलसी अधिकारियों और जय शाह के बीच संबंधों के कारण, वे (बीसीसीआई) इस धारणा में हैं कि वे एसएलसी को कुचल सकते हैं और नियंत्रित कर सकते हैं।'श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान ने आगे कहा- जय शाह श्रीलंका क्रिकेट चला रहे हैं। जय शाह के दबाव के कारण एसएलसी बर्बाद हो रही है। भारत में एक आदमी श्रीलंकाई क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है। वह केवल अपने पिता के कारण शक्तिशाली हैं, जो भारत के गृह मंत्री हैं।
अभी तक क्या-क्या हुआ
अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका क्रिकेट में हो रहे सत्ता संघर्ष में प्रमुख व्यक्ति हैं। इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने एसएलसी बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक ही अंतरिम समिति गठित की थी। हालांकि कोर्ट ने बोर्ड को भंग करने वाले राजपत्र पर 14 दिन का स्थगन आदेश जारी करके एक दिन बाद ही श्रीलंका क्रिकेट को बहाल कर दिया था।
