एक है कि बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटनों पर ले आता है। दूसरा अपने सामने बडे़ से बड़े गेंदबाज को टिकने नहीं देता। दोनों के बीच बैटल काफी रोमांचक होने वाला है।
पिछले साल नहीं हो पाई थी मुलाकात
बता दें कि पिछले साल (2025) आईपीएल में जब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला जयपुर में हुआ था तो वैभव सूर्यवंशी जसप्रीत बुमराह को फेस नहीं कर पाए थे क्योंकि वह जल्दी आउट हो गए थे। वह दूसरी गेंद पर ही दीपक चाहर के सामने डक पर आउट हो गए थे।किसका पलड़ा रह सकता है भारी?
यह काफी कठिन सवाल है कि जब दिग्गज जसप्रीत बुमराह और 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंंशी आमने-सामने होंगे तो किसका पलड़ा भारी रहेगा। लेकिन बुमराह का यह बैटल जीतने का ज्यादा चांस है। इसकी वजह है उनका अनुभव। जस्सी काफी ज्यादा एक्सपीरियंंस खिलाड़ी हैं। वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी काफी युवा हैं।उनपर टैलेंट की कमी नहीं है इसमें कोई दोहराय नहीं। लेकिन उनमें अनुभव की कमी है। ऐसे में बुमराह का पलड़ा वैभव पर भारी रह सकता है। लेकिन वैभव सूर्यवंशी सरप्राइज जरूर कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपने सामने बड़े से बड़े गेंदबाज को टिकने नहीं दिया है।











