इनोवा और फॉर्च्यूनर बनाने वाली जापान की दिग्गज कंपनी ने भारतीय ग्राहकों से मांगी माफी, जानिए क्या है मामला

इनोवा और फॉर्च्यूनर बनाने वाली जापान की दिग्गज कंपनी ने भारतीय ग्राहकों से मांगी माफी, जानिए क्या है मामला
नई दिल्ली: इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी और फॉर्च्यूनर एसयूवी जैसी गाड़ियां बनाने वाली जापानी कंपनी टोयोटा ने भारतीय ग्राहकों से माफी मांगी है। कंपनी का कहना है कि उसकी गाड़ियों की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को एक-एक साल तक इंतजार करना पड़ रहा है। डिलीवरी में इस देरी के लिए कंपनी ने अपने ग्राहकों से माफी मांगी है। कंपनी का कहना है कि वह स्थिति में सुधार के लिए काम कर रही है। कंपनी के कुछ लोकप्रिय मॉडल और उनके वेरिएंट का वेटिंग पीरियड एक साल से भी अधिक है। साथ ही ग्राहकों की शिकायत है कि बुक की गई कारों की कीमतें डिलीवरी मिलने तक बढ़ जाती है।
Advertisement