चीन से निपटने के लिए ऐक्टिव हुई जापानी कंपनियां, होंडा, निसान और मित्सुबिशी का होगा मर्जर!

चीन से निपटने के लिए ऐक्टिव हुई जापानी कंपनियां, होंडा, निसान और मित्सुबिशी का होगा मर्जर!
नई दिल्ली: जापान की दो बड़ी ऑटो कंपनियां निसान मोटर और होंडा मोटर मर्जर की तैयारी में हैं। खासकर ईवी सेगमेंट में चीन से मिल रही कड़ी चुनौती ने जापान की दूसरे और तीसरे नंबर की ऑटो कंपनियों को मर्जर के लिए मजबूर किया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियां एक होल्डिक कंपनी बनाने के लिए आपस में बातचीत कर रही हैं। इसमें मित्सुबिशी मोटर को भी शामिल किया जा सकता है। एकदूसरे से होड़ करने के बजाय ये कंपनियां आपस में मर्जर करना चाहती हैं। इससे उसकी लागत में कमी आएगी और मार्जिन बढ़ेगा। मंगलवार के बंद भाव पर इन कंपनियों का मार्केट कैप 50 अरब डॉलर है।
Advertisement