Select Date:

जल जीवन मिशन : प्रमुख अभियंता ने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

Updated on 14-04-2025 01:12 PM

बालोद।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता टीडी शाण्डिल्य ने जिले में जल जीवन मिशन के बेहतर संचालन हेतु विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया। उन्होंने बालोद जिले के ग्राम कनेरी, जुंगेरा में समूह जल प्रदाय योजना एवं ग्राम छेड़िया का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गांव में सोख्ता गड्ढा के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के निर्देश सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालोद के कार्यपालन अभियंता सागर वर्मा ने बताया कि हर घर नल से शुद्ध जल अब जल्द ही सभी घरों में पहुंचाने के लिए लगातार राज्य स्तरीय  अधिकारियों का दौरा जिले में किया जा रहा है। प्रमुख अभियंता श्री शांडिल्य द्वारा ग्राम कनेरी एवं जुंगेरा समूह जल प्रदाय योजना के निरीक्षण दौरान जल शुद्धि संयंत्र, इंटेक वेल एवं एमबीआर के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता नितिन ठाकुर, जिला परियोजना समन्वयक  मिथलेश कुमार एवं टीपीआई के कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अभिनव कदम उठाते हुए व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया है। स्टेट सिंगल विंडो…
 18 April 2025
रायपुर , रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू ने आज प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कमल विहार जैसी…
 18 April 2025
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  कांता कुमार मेश्राम के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा नियमित रूप से ग्राम पंचायतो में शिविर,…
 18 April 2025
तिल्दा नेवरा। नेवरा निवासी ऋषभ गोयल उर्फ चिंटू उम्र 30 वर्ष को झूठे प्रलोभन देकर स्कीम चलाकर लोगों से करीब 6,83,500 रुपए की ठगी किया है। इस आरोप में पुलिस ने…
 18 April 2025
अंबिकापुर,  जिले अंबिकापुर पुलिस आरक्षक का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक सातिराना ढंग से मोबाइल चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। आरक्षक पहले…
 18 April 2025
कुरुद।  छत्तीसगढ़ के कुरुद में शासकीयकरण की मांग पूरी होते न देख हड़ताली सचिवों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। क्रमिक…
 18 April 2025
रायपुर ।  नाबालिग बच्चों से श्रम कराना  कानूनी अपराध होने के बाद भी  कई व्यापारी एवं कारोबारी बेखौफ  होकर बच्चों को काम पर रखकर  उनसे श्रम करा रहे हैं।राजधानी रायपुर…
 18 April 2025
सुकमा।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। साथ ही राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का भी बड़ा…
 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य ओडिशा के बीच 170 नए मार्गों पर दोनों तरफ से यात्री बसें चलाने की तैयारी है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार ने रूट तय कर दावा…
Advertisement