लोन कैसे करें चेक
-इंटरनेट पर ट्रांसयूनियन सिबिल, इक्विफैक्स, एक्सपेरियन, पेटीएम, बैंक बाजार या CRIF हाईमार्क जैसी साइट में से किसी एक को चुन सकते हैं।-इन्हें खोल 'क्रेडिट स्कोर देखें' पर जाएं। अधिकतर फ्री होती हैं, लेकिन कुछ साइट पूरा क्रेडिट स्कोर जानने के लिए एक प्लान चुनने को कह सकती हैं।
-नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, रजिस्टर्ड फोन नंबर और पैन का डेटा डालें। आपको अपना फोन नंबर ओटीपी के साथ वेरिफाई करना पड़ सकता है।
-इससे आप क्रेडिट स्कोर तक पहुंचने में सफल रहेंगे। इसके आपके नाम पर चल रहे सभी लोन का लेखा-जोखा आपके सामने होंगे।
GST नंबर कैसे देखें
-जीएसटी पोर्टल पर जाएं। 'सर्च टैक्सपेयर्स' टैब पर क्लिक करें। 'सर्च बाय पेन' ऑप्शन चुनें। पैन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।-'सर्च' पर क्लिक करें। पैन के जरिए हासिल GSTIN रजिस्ट्रेशन का पूरा विवरण सामने आ जाएगा, अगर लिया होगा तो।
-हाइपरलिंक किए गए GSTIN में से किसी एक एक पर क्लिक करने पर 'सर्च बाय GSTIN' पर रीडायरेक्ट हो जाता है।
-कैप्चा कोड दर्ज कर 'सर्च' पर क्लिक करें। GSTIN के साथ रजिस्टर्ड कंपनी का पूरा कच्चा-चिट्ठा सामने आ जाएगा।











