गेंद नहीं ये तोप का गोला था... TNPL में गेंदबाज ने बीच से तोड़ दिया विकेट, बल्लेबाज के होश उड़े
नई दिल्ली: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 का रोमांच अपने चरम पर है। हर मैच में एक से बढ़कर एक तूफानी एक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसा ही कुछ लीग 22वें मैच में देखने को मिला जब मदुरई पैंथर्स के तेज गेंदबाज अजय कृष्णा ने अपनी घातक बॉलिंग से विकेट के परखच्चे उड़ा दिए। कोवई किंग्स के खिलाफ इस मैच में अजय कृष्णा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, इसके बावजूद अजय कृष्णा की टीम को जीत नहीं मिल पाई।











