गेंद नहीं तोप का गोला था... आकाशदीप ने टॉम लाथम के विकेट को तीन दिशाओं में उड़ा दिया, दिन तारे दिख गए
मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दी दिन मेहमान टीम की दूसरी पारी शुरू हो गई। मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 263 बनाकर 28 रन की मामूली बढ़त हासिल की। भारतीय टीम की पारी खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी।











