शेयर बाजार में पिछली छुट्टी 1 मई को थी जब महाराष्ट्र दिवस के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद था। इस साल घरेलू शेयर बाजारों में कुल मिलाकर 16 ट्रेडिंग होलीडे निर्धारित की गई हैं। इनमें से 8 छुट्टियां बीत चुकी हैं। ईद की छुट्टी के बाद 7 और अवसरों पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार में अगली छुट्टी 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर निर्धारित है।
मुहूर्त पूजन
उसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बाजार में छुट्टी रहेगी। 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दीवाली (बली प्रतिपदा) और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर भी ट्रेडिंग होलीडे होगा। साल 2026 के दौरान शेयर बाजार में अंतिम छुट्टी 25 दिसंबर को होगी।इस साल चार छुट्टियां सप्ताहांत पर पड़ रही हैं। इसलिए शेयर बाजार में अतिरिक्त छुट्टियां नहीं होंगी। इनमें से दो बीत चुकी हैं जबकि दो बाकी है। इनमें महाशिवरात्रि (15 फरवरी), ईद उल फितर (21 मार्च), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और दिवाली लक्ष्मी पूजन (8 नवंबर) शामिल है। दिवाली लक्ष्मी पूजन इस बार रविवार को है लेकिन इस दिन मुहूर्त पूजन होगा। इसकी टाइमिंग बाद में तय की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस शनिवार को है।











