रिंकू सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा
कोलकाता नाइटराइडर्स के खूंखार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सबके मन में एक ही सवाल चल रहा था कि रिंकू की कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। अब इस सवाल का जवाब खुद रिंकू ने ही दे दिया। रिंकू से जब एनडीटीवी न्यूज चैनल के एक शो पर उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल किया गया, और उनसे पूछा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं सिंगल हूं'।
मालदीव में मनाई छुट्टियां
आईपीएल 2023 का सीजन पूरा होने के बाद रिंकू सिंह छुट्टियां मानाने के लिए मालदीव गए थे। वहां से रिंकू ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की थी, जिसको लेकर वह चर्चा में भी थे। रिंकू उन तस्वीरों में अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे थे।
पंकज त्रिपाठी से मिले रिंकू सिंह
आपको बता दें कि 26 साल के रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में रिंकू हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी से भी मिले थे, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद ट्विटर पर शेयर की है।