क्या राजेंद्र राठौड़ हैं BJP के CM दावेदार ? ERCP के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री शेखावत के बयान से बढ़ाई सियासी गर्मी
जयपुर : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक वीडियो ने सियासी गलियारों में बवाल पैदा कर दिया है। इस वीडियो को कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर शेयर कर बीजेपी पर हमला बोला है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री इशारों ही इशारों में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ को मुख्यमंत्री का दावेदार बता रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में जमकर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं वीडियो को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। वीडियो सवाई माधोपुर का बताया जा रहा है, जिसमें ईआरसीपी को लेकर एक नेता से बात करते हुए गजेंद्र सिंह ने अपना बयान दिया है।गजेंद्र सिंह के इस बयान के क्या हो सकते हैं मायने!
सोशल मीडिया पर तेज हुई बीजेपी सीएम फेस पर चर्चा
वीडियो वायरल होने के बाद शेखावत ने दी सफाई











