उम्र में बढ़े हैं, जल्दी रिटायर हो सकते हैं
31 साल की उम्र में सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह फिलहाल 33 साल के हैं। वह कितने सालों तक टीम के साथ जुड़े रहेंगे। यह उनकी फिटनेस पर डिपेंड करता है। अगर सूर्या की फिटनेस सही नहीं रही। तो वह बढ़ती उम्र के साथ जल्दी संन्यास ले सकते हैं।
ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं है
सूर्यकुमार यादव ने अब तक भारत के लिए 68 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा 37 वनडे मुकाबले और 1 टेस्ट भी खेला है। उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है।
इससे पहले ज्यादा कभी कप्तानी नहीं की है
सूर्यकुमार यादव को इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा कप्तानी का अनुभव नहीं है। उन्होंने भारत के लिए कुछ टी20 मुकाबलों में ही कप्तानी की है।











