Select Date:

ओली पोप और बेन डकेट की विध्वंसक बैटिंग से दहला आयरलैंड, इंग्लैंड ने कसा शिकंजा

Updated on 03-06-2023 08:00 PM
लंदन: ओली पोप के करियर के पहले दोहरे शतक और बेन डकेट की बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत इंग्लैंड आयरलैंड पर एकमात्र टेस्ट में अपना शिकंजा कस लिया है। ओली पोप और डकेट के बीच दूसरे विकेट के लिए 252 रनों की साझेदारी हुई जिसकी मदद से इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 524 रन पर समाप्त घोषित की। इस तरह इंग्लैंड की टीम ने एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है।

पोप ने 205 रन की लाजवाब पारी खेली जबकि डकेट ने 182 रन बनाए। इन दोनों के प्रयास से इंग्लैंड ने खेल के दूसरे दिन पहली पारी में 352 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। आयरलैंड ने अपनी पहली पारी में 172 रन बनाए थे। पोप ने अपनी पारी में 22 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि डकेट की पारी में 24 चौके और एक छक्का शामिल है।


इन दोनों के अलावा जो रूट ने 56 रन का योगदान दिया। उन्होंने और पोप तीसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। रूट के आउट होने से यह साझेदारी टूटी। एंडी मैक ब्रायन ने रूट को आउट करने के बाद पोप को भी पवेलियन भेजा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पोप के आउट होने के तुरंत बाद पारी समाप्त घोषित कर दी।

कैसी रही आयरलैंड की गेंदबाजी

आयरलैंड के लिए गेंदबाजी में सबसे अधिक मैक ब्रायन ने दो विकेट हासिल किए। पारी में मैक ब्रायन ने 13.4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 99 रन खर्च किए। इसके अलावा ग्राहम ह्यूम और फिन हैंड ने भी एक-एक लिए लेकिन ये दोनों काफी महंगे साबित रहे।

दूसरी पारी में लड़खड़ाई आयरलैंड

इंग्लैंड के खिलाफ आयरलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 174 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 524 रन पर घोषित की। इस तरह मेहमान टीम ने आयरलैंड पर पहली पारी के आधार 350 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में भी आयरलैंड बल्लेबाजी करने उतरी तो दिन की समाप्ति तक उसने 97 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
पहलगाम अटैक की रिपोर्टिंग को लेकर भारत ने सोमवार को कई पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। इनमें क्रिकेटर शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज…
 29 April 2025
नई दिल्ली: पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा। लगातार हार के कारण राजस्थान के लिए प्लेऑफ का समीकरण भी गड़बड़ हो गया है,…
 29 April 2025
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरे भारत में रोष में है। इस घटना में 26 टूरिस्टों ने अपनी जान गंवाई। इस घटना…
 29 April 2025
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंद में शतक लगाकर तहलका मचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 साल के इस बल्लेबाज ने 38 गेंद में…
 29 April 2025
नई दिल्ली: बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में संजीव सूर्यवंशी के घर 27 मार्च 2011 को एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसका नाम वैभव रखा गया। वैभव के जन्म…
 29 April 2025
जयपुर: बिहार की राजधानी पटना से लगभग 100 किलोमीटर दूर है समस्तीपुर, जिसके नाम का डंका बीती रात से क्रिकेट की दुनिया पर बज रहा है। वजह वैभव सूर्यवंशी हैं। समस्तीपुर…
 29 April 2025
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब इससे उबरने की कोशिश करेगी। दिल्ली कैपिटल्स का 10वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ है।…
 28 April 2025
मुंबई: लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटोर जहीर खान का मानना है कि ऋषभ पंत एक कप्तान के रूप में सभी सही कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं, लेकिन इस आईपीएल में खराब…
 28 April 2025
दुबई: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड में लगातार पांच टेस्ट मैचों में मैदान पर उतारने के खिलाफ सतर्क करते हुए कहा कि इस शीर्ष तेज गेंदबाज को…
Advertisement