भारत का साथ दे रहा ईरान, देखते रह गए चीन-पाकिस्तान, इस बड़ी डील से दुनिया हैरान
नई दिल्ली: भारत आज एक अहम डील करने जा रहा है। इस डील से चीन और पाकिस्तान की एक झटके में नींद उड़ने वाली है। भारत अगले 10 वर्षों के लिए चाबहार पोर्ट के प्रबंधन के लिए ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहा है। व्यस्त चुनावी मौसम के बीच यह कदम को एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक पहुंच के रूप में माना जा रहा है, जिसके बड़े क्षेत्रीय प्रभाव होंगे। इससे साउथ एशिया से सेंट्रल एशिया के बीच ईरान के रास्ते एक नया ट्रेड रूट खिलेगा और पाकिस्तान के ग्वादर और कराची पोर्ट की अहमियत कम हो जाएगी। ग्वादर में चीन का निवेश है। इस तरह पाकिस्तान के साथ-साथ चीन को भी इससे गहरा झटका लगेगा। पोर्ट, शिपिंग एंड वॉटरवेज मिनिस्टर सर्बानंद सोनोवाल इस समझौते पर हस्ताक्षर के लिए वायुसेना के एक विशेष विमान से ईरान रवाना हो गए हैं।











