बाइडन ने पहले ही जताई थी आशंका
राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने दिसंबर में सार्वजनिक रूप से कहा था कि उसका मानना है कि तेहरान और मॉस्को यूक्रेन युद्ध के लिए रूस में एक ड्रोन संयंत्र स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। ईरान ने कहा है कि उसने युद्ध शुरू होने से पहले ही रूस को ड्रोन उपलब्ध कराये थे और युद्ध शुरू होने के बाद उसने ड्रोन उपलब्ध नहीं कराए हैं। किर्बी ने कहा, ''यह व्यापक पैमाने पर एक रक्षा साझेदारी है जो यूक्रेन, ईरान के पड़ोसियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए नुकसानदायक है।''
रूस की मदद कर रहा है ईरान
उन्होंने कहा, ''हम जनता के साथ इसे साझा करने सहित इन गतिविधियों को उजागर करने और इन्हें रोकने के लिए सभी प्रयास करते रहेंगे।'' बाइडन प्रशासन ने कई बार खुफिया निष्कर्षों को जारी किया है जिनमें बताया गया है कि ईरान किस तरह रूसी हमले में मदद कर रहा है। व्हाइट हाउस ने पिछले महीने कहा था कि रूस पहले तेहरान से खरीदे गए 400 ड्रोन में से ज्यादातर का इस्तेमाल करने के बाद ईरान से अतिरिक्त उन्नत ड्रोन खरीदना चाहता है।











