आज खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले देखें प्राइस बैंड सहित सभी डिटेल्स

आज खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले देखें प्राइस बैंड सहित सभी डिटेल्स
नई दिल्ली: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज एक और कंपनी (Presstonic Engineering IPO) का आईपीओ खुल रहा है। इस साल शेयर बाजार में कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई हैं। इनमें से कई आईपीओ में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। हालांकि कुछ आईपीओ ऐसे भी रहे जिनमें निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है। आज यानी 11 दिसंबर 2023 को प्रेसटॉनिक इंजीनियरिंग का आईपीओ (Presstonic Engineering IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इस आईपीओ में 13 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 23.30 करोड़ रुपये जुटना चाहती है। इस इश्यू के लिए कंपनी ने 72 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इस आईपीओ के जरिए 32.37 लाख फ्रेश इक्विटी शेर जारी किए जाएंगे। हालांकि आप बाजार में किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इतने रुपयों का करना होगा निवेश


प्रेसटॉनिक आईपीओ के लिए 1600 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। निवेशक कम से कम 1600 स्टॉक्स के और इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। ऐसे में निवेशकों को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कम से कम 1,15,200 रुपयों का निवेश करना होगा। कंपनी इस आईपीओ से आने वाले रुपयों का यूज मशीनरी और इक्विपमेंट खरीद के लिए करेगी। कर्ज भुगतान और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

इस दिन होगी लिस्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफल निवेशकों को स्टॉक्स का अलॉटमेंट 14 दिसंबर को किया जा सकता है। वहीं असफल निवेशकों को 15 दिसंबर से रिफंड मिलना शुरू हो जाएगा। निवेशकों के अकाउंट में शेयर इसी दिन क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 18 दिसंबर को हो सकती है।

Advertisement