IPL एक हफ्ते के लिए रुका, अपने-अपने देश कैसे लौटेंगे विदेशी खिलाड़ी, BCCI का प्लान तैयार!

IPL एक हफ्ते के लिए रुका, अपने-अपने देश कैसे लौटेंगे विदेशी खिलाड़ी, BCCI का प्लान तैयार!
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया है। इसकी वजह से टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने घर वापस लौटने लगे हैं। भारतीय खिलाड़ी भी अपने घर लौटेंगे। वहीं, विदेशी खिलाड़ी देश से बाहर जाएंगे। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में होने वाले मैच को सुरक्षा कारणों से बीच में ही रोक दिया गया। बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी उन्हें जल्द से जल्द देश से बाहर निकालने में मदद करेंगे।

बीसीसीआई वापस जाने में मदद कर रही

आगे की स्थिति तय होने के बाद खिलाड़ियों को फिर से बुलाया जाएगा। एक आईपीएल अधिकारी ने कहा, 'वे सब अपने घर वापस जाएंगे। हम उन्हें हर तरह की मदद करेंगे। सभी विदेशी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य अपने-अपने देश लौट जाएंगे। भविष्य में जो भी फैसला होगा, उसके हिसाब से उन्हें लीग में वापस बुलाने पर विचार किया जाएगा। लेकिन फिलहाल वे सब अपने घर जा रहे हैं।'
Advertisement