अडानी ग्रुप के खिलाफ अमेरिका में शुरू हुई जांच! अब लगा ये आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली: गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी ग्रुप (Adani Group) के खिलाफ अमेरिका में जांच की जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ये जांच रिश्वतखोरी के एक आरोप को लेकर शुरू की गई है। ये पूरा मामला एक एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अडानी समूह या इससे जुड़े लोगों ने क्या भारतीय अधिकारियों को एक एनर्जी प्रोजेक्ट में मन मुताबिक, काम करवाने के लिए रिश्वत देने में तो नहीं शामिल थे? इस जांच के दायरे में भारतीय रिन्युएबल एनर्जी कंपनी, अजोर पावर ग्लोबल लिमिटेड (Azure Power Global Ltd) भी शामिल है। इससे पहले बीते वर्ष अमेरिका की एक शॉर्ट सेलिंग कंपनी 'हिंडनबर्ग रिसर्च' ने अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिसर्च पेपर जारी किया था। इसमें अडानी समूह को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर अपने स्टॉक्स के प्राइस के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। हालांकि अडानी समूह ने हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट का सिरे से खारिज कर दिया था।











