Select Date:

देश में पहली बार चीतों की इंट्रास्टेट शिफ्टिंग:MP में 8 घंटे का सफर तय कर कूनो से गांधीसागर पहुंचेंगे पावक और प्रभास

Updated on 20-04-2025 01:39 PM

देश में आज रविवार को पहली बार चीतों की इंट्रास्टेट शिफ्टिंग की जा रही है, यानी एक राज्य के भीतर ही चीतों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।

श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से मंदसौर जिले के गांधी सागर अभयारण्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो नर चीतों- पावक और प्रभास को छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री नीमच जिले के रामपुरा होते हुए शाम 4 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वे कई विकास योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

कूनो नेशनल पार्क से सुबह 8 बजे गांधी सागर के लिए चीतों को लेकर टीम रवाना हो गई है। दोनों को ट्रेंकुलाइजर कर पिंजरे में डाला गया। ये वही पिंजरे हैं, जिन्हें इन चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाने के लिए तैयार किया गया था।

वातानुकूलित गाड़ी में दोनों को अलग-अलग पिंजरे में रखा गया है। ये चीते राजस्थान के कोटा, झालावाड़ होते हुए शाम 4 बजे तक गांधी सागर पहुंचेंगे। यहां इन्हें 6 वर्ग किमी के बाड़े में छोड़ा जाएगा।

8 घंटे में 360 किलोमीटर की दूरी बिना रुके तय करेंगे। नर चीते पावक और प्रभाष करीब 6-6 साल के हो चुके हैं। इन दोनों को दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी 2023 को लाया गया था।

अभयारण्य में 8-10 चीतों को बसाने का इंतजाम इनके साथ डॉक्टर, सीसीएफ उत्तम शर्मा, रेंजर और उनकी देखरेख करने वालों समेत 20 लोगों की टीम है। करीब 10-15 दिन तक गांधीसागर अभयारण्य में रहकर कूनो की टीम वहां के स्टाफ को चीतों की देखरेख के गुर सिखाएगी।

गांधी सागर अभयारण्य में वन विभाग ने चीतों के लिए 8900 हेक्टेयर का विशेष क्षेत्र तैयार किया है। यहां 8 से 10 चीतों को बसाने की व्यवस्था की गई है।

चीतों के भोजन के लिए अभयारण्य में 150 से अधिक चीतल, 80 से अधिक चिंकारा, 50 से अधिक व्हाइट बोर्ड और 50 से अधिक नीलगाय मौजूद हैं। इसके अलावा यहां पहले से ही हिरणों की अच्छी-खासी संख्या है।

अभयारण्य के 90 चीता मित्र कूनो में हो चुके ट्रेंड गांधी सागर अभयारण्य के रेंजर अंकित सोनी ने कहा- 90 प्रशिक्षित लोगों की टीम चीतों की देखरेख करेगी। इनकी ट्रेनिंग कूनो सैंक्चुरी में पूरी हो चुकी है। वन विभाग ने 16 किलोमीटर में एक परिक्षेत्र बनाया है, जिसमें चीतों को सुरक्षित रखा जाएगा। पानी की विशेष व्यवस्था के लिए सैंक्चुरी एरिया में तालाब बनाए गए हैं।

डीएफओ संजय रायखरे ने बताया कि गांधी सागर अभयारण्य मंदसौर संसदीय क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चीतों की आमद से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सड़क मार्ग से शिफ्टिंग, 8 घंटे लगेंगे कूनो नेशनल पार्क से चीतों को सैनिटाइज्ड वाहनों में लाया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका से जिन पिंजरों में चीतों को लाया गया था, उन्हीं के जरिए इन्हें गांधी सागर पहुंचाया जा रहा है।

इन्हें पहुंचने में 8 घंटे तक लगेंगे, इसीलिए इनके साथ इमरजेंसी मेडिकल सुविधा वाले वाहन और टीम भी है। चीते बिना रुके सफर करते हुए गांधी सागर नेशनल पार्क पहुंचेंगे। यहां इन्हें 6 वर्ग किलोमीटर के बाड़े में छोड़ा जाएगा।

दो साल से बाड़े में थे दोनों चीते पावक और प्रभाष कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में बंद थे। उन्हें जुलाई 2023 में पकड़कर बाड़े में बंद कर दिया गया था, क्योंकि तब गर्दन में इंफेक्शन होने से कुछ चीतों की मौत हो गई थी।

अब कूनो में रह जाएंगे 24 चीते इन दोनों चीतों के कूनो नेशनल पार्क से जाने के बाद यहां 24 चीते रह जाएंगे। इनमें 13 भारतीय जबकि 11 विदेशी चीते हैं। इन 24 में से 17 चीते फिलहाल कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में दौड़ लगा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डेंटल विभाग के डॉक्टरों ने एक खास मोबाइल ऐप तैयार किया है। यह ऐप मुंह के कैंसर के शुरुआती और एडवांस लक्षणों की…
 01 May 2025
नगर निगम का मुख्यालय बनते ही उसमें नगर निगम के सभी ऑफिस शिफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद नगर निगम आईएसबीटी का परिषद हॉल समेत सभी भवनों को किराए पर देगा।…
 01 May 2025
मध्यप्रदेश में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज ने बुधवार रात 9 से 9.30 बजे तक सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अपील पर…
 01 May 2025
छतरपुर में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया। उसका तलाक कराने के बाद मंदिर में शादी की। असलियत सामने आने के बाद महिला से कहा…
 01 May 2025
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया से चर्चा की शुरुआत करते हुए पूर्व सीएम ने सबसे पहले प्रदेश प्रवक्ता…
 01 May 2025
प्रदेश में आज से 30 मई तक तबादलों का मौसम एक्टिव रहेगा। राजधानी भोपाल और जिला मुख्यालयों में तबादले का इंतजार कर रहे अधिकारी-कर्मचारी ऑनलाइन और आफ लाइन आवेदन के…
 01 May 2025
हज यात्रा 2025 के तहत बुधवार को राजधानी भोपाल से दूसरी फ्लाइट सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट से कुल 110 हाजी रवाना हुए।जानकारी के अनुसार,…
 01 May 2025
भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप कर वीडियो बनाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी फरहान छात्राओं के वीडियो पोर्न साइट्स पर बेचने की तैयारी में था। यह…
 01 May 2025
मुंह के कैंसर की समय रहते पहचान अब और आसान होगी। एम्स भोपाल ने एक ऐसा मोबाइल ऐप विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जो केवल कुछ मिनटों…
Advertisement