अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिला दुर्ग ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिला दुर्ग ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय महावीर जी की उपस्थिति में जिला दुर्ग के भिलाई में अखंड भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया, महावीर जी ने  सभा को संबोधित करते हुए एक-एक कार्यकर्ता को अखंड भारत का इतिहास बताते हुए कहा यदि फिर अखंड भारत बनाना है तो देश के एक लाख गांव में हनुमान चालीसा केंद्र, समिति का निर्माण करना पड़ेगा, घर परिवार छोड़कर कार्य करने वाले भारत माता के वीर सपूत बनाने पड़ेंगे देश के लिए, लड़ने वाले योद्धा तैयार करना पड़ेगा तब ही हमारा भारत अखंड होगा तब ही देश विश्व गुरु बनेगा, अंत में सभी पदाधिकारी बन्धुओं ने भारत माता के चरणों पर पुष्प चढ़ाकर संकल्प लिया कि भारत माता को अखंड करेंगे भारत माता को फिर से विश्व गुरु बनाएंगे।
Advertisement