अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अखलेश जैन हुए सम्मानित
Raipur / अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच जो देश और विदेश में सनातन का प्रचार - प्रसार का काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के नेतृत्व में यह संगठन काम कर रहा है। यह संगठन भारत के 29 प्रदेशों के अलावा नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, अमेरिका, दुबई, कनाडा, आदि देशों में सनातन एकता के लिए कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अखलेश जैन जो कि एक समाज सेवी हैं जिन्होंने अनेकों गरीब बच्चों की शिक्षा, उनके रहने, खाने आदि की व्यवस्था की है। साथ ही अनेकों गरीब बच्चियों की निशुल्क विवाह कराया। श्री जैन के नेतृत्व में छत्तीसगढ में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का संगठन बहुत मजबूत हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के हरेक कार्यक्रमों में इनकी उपस्थिति रहती है। 30 सितम्बर को उड़ीसा में आयोजित सन्त समागम कार्यक्रम आपकी उपस्थिति रही। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच को मजबूत बनाने आप नेपाल प्रवास पर भी रहे। आपकी सनातन के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति प्रेम और आपकी समाज सेवा को ध्यान में रखते हुवे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु शाह के द्वारा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम में अखलेश जैन को समाज सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने पर अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अखलेश जैन ने खुशी व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु शाह का आभार व्यक्त कर सेवा संकल्प कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी है। आपने कहा कि समाज सेवा के कार्य के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हूँ। जब भी किसी गरीब बच्चे को पढ़ाई लिखाई में मेरी जरूरत पड़ेगी तो मैं सहयोग करने तैयार हूँ।



