पर्सनल लोन पर ब्याज न घटेगा और न बढ़ेगा, एक जैसी रहेगी EMI, रिजर्व बैंक ने कहा- यह सभी बैंकों के लिए अनिवार्य

पर्सनल लोन पर ब्याज न घटेगा और न बढ़ेगा, एक जैसी रहेगी EMI, रिजर्व बैंक ने कहा- यह सभी बैंकों के लिए अनिवार्य
नई दिल्ली: बैंकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे ईएमआई पर आधारित सभी तरह के पर्सनल लोन फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट पर दें। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह बात कही। ईएमआई आधारित पर्सनल लोन से जुड़े FAQs में यह भी कहा गया कि सर्कुलर के दायरे में ईएमआई आधारित सभी तरह के पर्सनल लोन आते हैं, भले ही इंटरेस्ट रेट किसी एक्सटर्नल बेंचमार्क से जुड़ी हो या इंटरनल बेंचमार्क से।
Advertisement