Select Date:

बहुदिव्यांग विशेष अवासीय विद्यालय एवं वृद्धाश्रम का किया गया निरीक्षण

Updated on 08-04-2025 01:07 PM

महासमुंद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा महासमुंद शहर बागबाहरा रोड स्थित बहुदिव्यांग विशेष अवासीय विद्यालय तथा नयापारा दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्रीमती आफरीन बानों ने दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम पहुंचकर उपस्थित वृद्धजनों के उनके हालचाल व दी जा रही सुविधाओं के बारे में परख की।

साथ ही वृद्धजनों को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धजनों के लिए चलाए जा रहे अभियान करूणा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए माता पिता भरणपोषण अधिनियम के भी बारे में बताया। आश्रम में दी जा रही मूलभुत सुविधाओं से भी अवगत हुए।

आश्रम में दी जा रही सुविधा जैसे भोजन, पानी, बिजली, स्वच्छता अथवा मनोरंजन के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तापूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने बागबाहरा रोड स्थित बहुदिव्यांग विशेष अवासीय विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले शिक्षा, क्रिडा, मनोरंजन के साधन तथा शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

दिव्यांग बच्चों का रहन-सहन, साफ-सफाई, भोजन एवं स्वस्थ्य तथा चिकित्सा सुविधाओं से संबंधी चर्चा किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव श्रीमती आफरीन बानों द्वारा विशेष रूप से विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को दिव्यांग बच्चों को उचित संरक्षण व भावुकतापूर्ण देखभाल करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 April 2025
रायपुर I जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज शिवनाथ भवन, अटल नगर में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव, प्रमुख अभियंता…
 17 April 2025
छत्तीसगढ़ के जशपुर और कबीरधाम जिले के पांच विकासखण्डों में गरीबी उन्मूलन के लिए आज छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ हुआ। नया रायपुर के होटल मेफेयर में आयोजित कार्यक्रम…
 17 April 2025
रायपुर I राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री टोमन साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रबंधन…
 17 April 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गुरूवार 17 अप्रैल 2025 को अपरान्ह 12.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
 17 April 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण…
 17 April 2025
छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलेपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल ने आज तेलीबांधा स्थित उद्योग भवन में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
 17 April 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा एवं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री…
 17 April 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में पदभार ग्रहण उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की।…
 16 April 2025
दंतेवाड़ा। गर्मी के तेवर तेज होने के साथ ही जल समस्या इन दिनों विकराल रूप धारण करने लगी है। गर्मी के कारण जल स्तर लगातार घटता जा रहा है। गर्मियों में…
Advertisement