किरीट सोमैया भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 16वीं लोकसभा और 13वीं लोकसभा में मुंबई उत्तर-पूर्व का प्रतिनिधित्व किया। वह वर्तमान में किरीट सोमैया भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष हैं।
किरीट सोमैया पर ने आईएनएस विक्रांत के लिए रुपये एकत्रित करने का एक अभियान चलाया था। लोगों ने चंदा दिया। आरोप है कि सोमैया ने इस 57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को महाराष्ट्र के राज्यपाल के सचिव कार्यालय में जमा नहीं कराया। इसके अलावा किरीट पर बेटे नील को फर्जी डिग्री दिलाने का आरोप भी है।
किरीट सोमैया की स्कूलिंग एमएम पुपिल हाई स्कूल खार से हुई। उसके बाद उन्होंने श्रीमती मीठीबाई मोतीराम कुंदनानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम में स्नातक किया। ग्रैजुएशन के बाद किरीट सोमैया ने दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) किया। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से लघु उद्योग संरक्षण वित्त में डॉक्टरेट की उपाधि ली।