अन्याय... लक्ष्य सेन के मैच का स्कोर ओलिंपिक से क्यों डिलीट? धारदार जीत के बाद भी खाली हाथ

अन्याय... लक्ष्य सेन के मैच का स्कोर ओलिंपिक से क्यों डिलीट? धारदार जीत के बाद भी खाली हाथ
पेरिस: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का पेरिस ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला मुकाबला जीता था। उन्होंने सिंगल्स इवेंट के अपने पहले मैच में ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन को हराया था। पहले गेम में 21-8 से जीत मिलने के बाद दूसरे में लक्ष्य ने 22-20 से जीत हासिल की। इसके बाद भी 22 साल के लक्ष्य सेन की जीत को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। अब उनकी रैंकिंग बाकी बचे दो मैच से तय होगी।
Advertisement