Select Date:

अंतागढ़ में रानी दुर्गावती, गुंडाधुर और वीर गैंद सिंह की मूर्ति का उद्योग मंत्री लखमा ने किया अनावरण

Updated on 09-06-2023 12:19 PM

रायपुर I उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ के मद्रासी पारा आमाबेड़ा चौक में वीरांगना रानी दुर्गावती, शहीद गुंडाधुर एवं शहीद वीर गैंद सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री अनूप नाग और राज्य योजना आयोग के सदस्य क्रांति नाग विशेष रूप से उपस्थित थी। मंत्री श्री लखमा ने इस दौरान कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती सरीखे महान देशभक्तों का स्मरण करते ही मन में रोमांच भर जाता है। रानी दुर्गावती के रास्ते पर चलकर जीवन में देश की मिट्टी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का जज्बा लेकर कार्य करने का प्रण हम सभी लोगों को अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती न सिर्फ आदिवासी समाज बल्कि पूरे राष्ट्र का गौरव हैं। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों में देश की मिट्टी के प्रति प्रेम एवं समर्पण के भाव के साथ जीवन में अपने कर्तव्यों का सहज निर्वहन करने के भावना की सराहना भी की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2025
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री…
 23 April 2025
रायपुर। रायपुर जिला आबकारी विभाग ने नकली शराब निर्माण और वितरण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में डुप्लीकेट होलोग्राम एवं अन्य सामग्री…
 23 April 2025
कोंडागांव।पोषण अभियान के अंतर्गत “पोषण पखवाड़ा 2025” का आयोजन पूरे जिले भर में किया गया, जिसमें व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने…
 23 April 2025
कांकेर। कलार समाज बस्तर संभाग का वार्षिक अधिवेशन कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर में 03 व 04 मई को आयोजित किया गया है। जिसमें बस्तर संभाग के डड़सेना कलार समाज के…
 23 April 2025
कोरिया। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर कोरिया जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दिन जिले की 20 ग्राम पंचायतों में…
 23 April 2025
बिलासपुर । जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सामुदायिक निवेश कोष के तहत ऋण राशि दी गई है। इस राशि से महिला समूहों द्वारा आजीविका…
 23 April 2025
कोरिया । उम्र भले ही 83 की हो गई हो, पर उम्मीद अब भी ज़िंदा है, यह साबित कर दिखाया थाना पारा वार्ड-2 निवासी सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक बैजू सिंह ने,…
 23 April 2025
एमसीबी । मनरेगा संगम अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, कृषि नवाचार एवं आजीविका संवर्धन को लेकर जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, जिला एमसीबी में आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन हुआ, इस आयोजन…
 23 April 2025
कोरिया। सुशासन तिहार 2025 के तहत कोरिया जिले के गांव-गांव में परिवर्तन की बयार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में ग्राम आंजोखुर्द स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला को स्मार्ट…
Advertisement