ब्लैक एंड वाइट बियर्ड बैटल के फाइनल में पहुंचे इंदौर यशपाल मकवाना*

ब्लैक एंड वाइट बियर्ड बैटल के फाइनल में पहुंचे इंदौर यशपाल मकवाना*
इंदौर 16/09/23:* होटल ब्लू लीफ में 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले ऑल इंडिया ब्लैक एंड वाइट बियर्ड बैटल और फेमिना फैशन शो के फाइनल में इंदौर के यशपाल मकवाना (जेडी) ने अपनी महत्वपूर्ण जगह बनाई है। इस प्रतियोगिता में देशभर से फैशन के शौकीनों और अपनी शानदार बियर्ड के मशहूर हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। 

ब्लैक एंड वाइट बियर्ड बैटल के फाइनल में पहुंचने पर यशपाल ने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "यह प्रतियोगिता फैशन और बियर्ड प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय प्लेटफार्म की पेशकश करता है, जिसमें वह अपनी कला और पैशन का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, आयोजकों का यह प्रयास हमारे इंदौर शहर को और अधिक गौरवान्वित करता है।

इस अनोखी प्रतियोगिता में इंदौर के लोगों को एक नया अनुभव मिलेगा, जो फैशन और बियर्ड प्रेमियों के बीच एक मजेदार आयोजन होगा।
Advertisement