अनुशासनहीनता और रोहित को इंस्टा पर अनफॉलो... शुभमन गिल को स्क्वाड से निकालने की सामने आई असली वजह!
नई दिल्ली: शुभमन गिल क्रिकेट की दुनिया में काफी चर्चित हैं, लेकिन जब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में नहीं चुना गया तो ये काफी बड़ा विषय बन गया था। वैसे तो वो टीम इंडिया के साथ अमेरिका तो गए थे। लेकिन उन्हें स्टेडियम में रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ियों को सपोर्ट करते नहीं देखा गया। वहीं अन्य रिजर्व खिलाड़ी जैसे रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए थे।











