फिर पहुंचा भारत का भंडार रिकार्ड पर, पाकिस्तान में भी बढ़ ही रहा है, जानिए किसकी बात हो रही है
नई दिल्ली: भारत का सरकारी बॉण्ड (Sovereign Debt Bond) जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी के बेंचमार्क एमर्जिंग मार्केट इंडेक्स (EM Index) में शामिल हो गया है। दो साल तक भारत को वॉचलिस्ट में रखने के बाद यह फैसला किया है। बीते 28 जून को भारत को यह खुशखबरी मिली। इसके एक सप्ताह बाद ही यानी 5 जुलाई 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $5.158 billion की बढ़ोतरी हुई। अब अपना भंडार 657.155 बिलियन डॉलर का हो गया है। इसी समय अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है।











