भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 81.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 81.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी
नई दिल्‍ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जून को समाप्त सप्ताह में 81.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 653.71 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार का सर्वकालिक ऊंचा स्तर सात जून को 655.82 अरब डॉलर रहा था। इसके उलट 21 जून को खत्‍म हुए हफ्ते में पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्रा भंडार 23.90 करोड़ डॉलर घट गया। यह घटकर करीब 8.9 अरब डॉलर रह गया। बाहरी कर्जों की अदायगी के कारण पाकिस्‍तान के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई।
Advertisement