Select Date:

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15 महीने के टॉप पर, 'खैरात' से पाकिस्तान की झोली भी भरी

Updated on 22-07-2023 02:35 PM

नई दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) 15 महीने के हाई पर पहुंच गया है। 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 12.74 अरब डॉलर बढ़कर 609.02 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 596.28 अरब डॉलर रहा था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रुपये को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें गिरावट आई। इस बीच पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी डबल हो गया है।

 
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 14 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स 11.19 अरब डॉलर बढ़कर 540.17 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में एक्सप्रेस की जाने वाली फॉरेन करेंसी एसेट्स में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। रिजर्व बैंक के अनुसार स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.14 अरब डॉलर बढ़कर 45.19 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार, एसडीआर 25 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.48 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 15.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.17 अरब डॉलर हो गया।
 
 

पाकिस्तान का डबल

इस बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी 14 जुलाई को खत्म हफ्ते में करीब दोगुना होकर 8.73 अरब डॉलर पहुंच गया। आईएमएफ, सऊदी अरब और यूएई से मिली मदद के दम पर पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल आई है। यह पिछले साल अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक के पास 8.76 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार था। पाकिस्तान को पिछले हफ्ते करीब 4.2 अरब डॉलर की मदद मिली। पिछले एक साल में पाकिस्तान ने एक्सपोर्ट में 13 परसेंट और एफडीआई में 25 परसेंट गिरावट आई है। पाकिस्तान के पुराने दोस्त चीन ने उसे 60 करोड़ डॉलर का कमर्शियल लोन दिया है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
Advertisement